Save soil।मिट्टी बचाओ। जंगली खेती पाठशाला

 Save soil।मिट्टी बचाओ।

 जंगली खेती पाठशाला।





जंगली खेती पाठशाला किसानों के लिए बागवानी की योजना पर कार्य कर रही है साथ ही साथ भूमि की जैविक कार्बन मात्रा को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है किसान हरित क्रांति के बाद केमिकल कीटनाशक यूरिया डीएपी जैसे घातक रसायन से खेती कर अत्याधिक उपज प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है जिसकी वजह से इन वर्षों में भूमि की जैविक कार्बन 10 परसेंट से घटकर  0.68 पर्सेंट रह गई है ऐसा अनुमान है कृषि योग्य भूमि 2030 से 2050 तक पूरी तरह से मरुस्थली बंजर में परिवर्तित हो जाएगी। इसलिए मिट्टी बचाओ की आवश्यकता है





मिट्टी बचाओ क्या है? मिट्टी बचाओ अभियान की आवश्यकता क्यों है।




मिट्टी बचाओ की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि मिट्टी में जैविक तत्व विद्यमान रहते हैं मिट्टी में असंख्य जीवाणु बैक्टीरिया केंचुआ आदि जीव जैविक तत्व जैसे सूखे पेड़ सूखे पत्ते फसलों के अवशेष पदार्थ से अपना भोजन बनाते हैं और उसे भूमि में ही विघटित कर देते हैं इस सारी प्रक्रिया से भूमि में सदैव से ही जैविक तत्व विद्यमान रहती है और बढ़ते चले जाती है जो भूमि की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाते चले जाती है और फसलों को उचित मात्रा में उत्पादन करने के लिए मदद करती है फसल या पेड़ पौधे भूमि में अपने विकास क्रम को बढ़ाने के दौरान भूमि के लिए आवश्यक ऑक्सीजन और जीव जंतुओं के लिए भोजन प्रदान करती है वायुमंडल के तापमान को नियंत्रित कर भूमि की जल धारण क्षमता को बढ़ाती है वायुमंडल से घातक कार्बन डाई ऑक्साइड को भूमि में स्थानांतरित करती है जिससे भूमि की जैविक विविधता बढ़ने के साथ-साथ भूमि पूरी तरह से सजीव हो जाती है।

आज कृषि योग्य भूमि में केमिकल रसायन कीटनाशक यूरिया डीएपी का प्रयोग बढ़ने के साथ-साथ भूमि की जैविक तत्व घटकर 0.5% रह गई है जिससे भूमि की जैविक तत्व पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है और भूमि विगत कुछ वर्षों में बंजर हो जाएगी इसे बचाने के लिए मिट्टी बचाओ अभियान की आवश्यकता पड़ रही है।




मिट्टी बचाओ अभियान को कैसे किसानों की खेत में लागू कर सकते हैं।


मिट्टी बचाओ अभियान मुख्यतः किसानों की खेती से ही हमें शुरू करना होगा इसलिए जंगली खेती पाठशाला किसानों को खेती करने की विधि से अवगत करा रही है जिसमें भूमि की जैविक विविधता को बढ़ाते हुए मिट्टी की जैविक कार्बन की मात्रा को 0.5% से बढ़ाकर 5 से 10 पर्सेंट करने का लक्ष्य रखा है।

हरित क्रांति के प्रभाव से यूरिया डीएपी कीटनाशक का अंधाधुन किसान उपयोग कर रहे हैं किसानों को इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराना और कैसे भूमि की जैविक कार्बन को बढ़ाया जा सकता है जंगली खेती पाठशाला निरंतर किसानों को भूमि की जैविक कार्बन बढ़ाकर भूमि को उपजाऊ करने के लिए सलाह दे रही है।



जंगली खेती पाठशाला भूमि के जैविक कार्बन बढ़ाने के लिए फलदार पेड़ की बागवानी किसानों के धान की खेत के मेड़ में शुरू करने के लिए प्रोत्साहन कर रही है फलदार पेड़ से किसानों को अच्छी आमदनी हो सकती है और उनके पत्तों के अवशेष भूमि की जैविक कार्बन बना बढ़ाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं किसानों की खेत की मेड में जितने ज्यादा फलदार पेड़ हम लगा सकते हैं इतने हम किसानों को प्रोत्साहन कर रहे हैं की धान से कोई धनवान नहीं बन सकता इसलिए आप पेड़ पौधे के माध्यम से अपनी अपनी आय को दुगनी करें साथ ही साथ भूमि के जैविक कार्बन बढ़ाने के लिए फलदार पेड़ के पत्तों का उपयोग भूमि में निरंतर करते रहें जिससे भूमि की जैविक कार्बन बढ़ेगी और मिट्टी बचाओ अभियान को हम सार्थक कर सकते हैं



Biju kumar : Kheti

 kisan food forest

 Agriculture  in

 india:- जंगली खेती

 किसान पाठशाला:---

 बीजू कुमार



  1. जंगली खेती जीव जंतु पर आश्रित खेती natural farming 2021
  2. जंगली खेती विधि से केले और हल्दी की खेती नेचुरल फार्मिंग 2021
  3. Bina Jutaee Ke Khetee Kaise Karen seed ball 2021
  4. Junglee kheti part time job Kaise    forest farming definitio
  5. 5 layer farming janglikheti  agriculture। 5 layer farming plan
  6. jangliekheti Mein food forest agriculture| जंगली खेती में फूड फॉरेस्ट एग्रीकल्चर 2021
  7. कंद मूल की जंगली खेती के बारे में जानकारी। 2021 Information about wild farming of tuber origin 
  8. जैविक कार्बन क्या है।मृदा में जैविक कार्बन ।कार्बनिक पदार्थ।अवशिष्ट पदार्थ से जैविक कार्बन
  9. खेती किसानी से पैसा कैसे कमाए।खेती किसानी करने का तरीका ।agriculture earn money
  10. फसलों के अवशिष्ट से खेती कैसे करें। How to cultivate from residual crops
  11. Farmer। बारहमासी अरहर की खेती जंगली विधि कैसे करें।How to cultivate pigeonpea wild method
  12. क्या खेती किसानी में कीटनाशक रसायन की छिड़काव की जरूरत है ?।Does the spraying of pesticide chemicals is needed in farming?
  13. रसोई के अनुपयोगी कचरे से खाद।Composted from kitchen waste
  14. जहर मुक्त फल और सब्जियां खाओ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ। Eat Poison Free Fruits and Vegetables Increase Immunity
  15. प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन का मूल्यांकन कैसे करें।

Biju kumar: Kheti kisan food forest farming Agriculture in india में उपरोक्त कुछ विशेष लेख के लिंक दिए गए हैं इन्हें जरूर पढ़ें

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट