फसलों के बीज निर्माण कैसे की जाती है । बीज निर्माण किसानों को होने वाली आय। How is the seed production of crops done? Seed production income to farmers.

 फसलों के बीज निर्माण कैसे

 की जाती है । बीज निर्माण

 किसानों को होने वाली

 आय। 

How is the seed

 production of crops

 done?  Seed

 production income

 to farmers.






 बस्तर के जिला  कोंडागांव का विशेष दौरा किया। बताते हुए खुशी हो रही है कि आज आधुनिकतम बस्तर के किसान बीज निर्माण के लिए अग्रसर हो कर आगे बढ़ रहे हैं।
कृषि समाजसेवी श्री दीपक जी मेरे मित्र परमेश्वर साहू जी और मैं बहुत से किसानों से बीज निर्माण और पौधारोपण की विधि कोंडागांव नारियल विकास बोर्ड से हमने सीखी। साथ ही साथ किसानों को फूड फॉरेस्ट जंगली खेती को अपना के रसायन मुक्त खेती करने के लिए प्रेरित किए गए जिससे हमें अपार खुशी भी महसूस हुई।

 फसलों के बीज का निर्माण कैसे की

 जाती है।How are the seeds of

 crops made?




  1. किसी भी प्रकार की फसल चाहे मासिक,1 वर्षीय, बहु वर्षी फसल के बीज का उत्पादन करने के लिए हमें अच्छे देशी बीज का चुनाव कर लेना चाहिए। देसी बीज को जैविक विधि से उपचारित कर लगने वाले समय में बीजारोपण कर दिया जाए।
  2. बीज उत्पादन करने के लिए अच्छे से फसलों की देखरेख करनी चाहिए जैविक खाद जैविक कीटनाशक का उपयोग समय पर समय पर करते रहें।
  3. बीज उत्पादन हेतु तैयार फसल पूर्ण तरीके से परिपक्व होनी चाहिए पौधे में किसी भी प्रकार का पोषण तत्वों की कमी नहीं रहनी चाहिए स्वास्थ्य पौधे से ही अच्छे बीज हमें प्राप्त हो सकते हैं।
  4. बीज निर्माण हेतु तैयार फसल की सिंचाई प्रबंधन होनी चाहिए। समय समय पर सिंचाई की व्यवस्था की निगरानी किसानों को करते रहनी चाहिए  जल से ही अच्छी फसल की हमें प्राप्ति हो सकती है इसीलिए सिंचाई की व्यवस्था किसानों को हमेशा ही सुदृढ़ रखनी चाहिए। 
  5. फसलों में फूल आने के समय  परागण की प्रक्रिया को प्राकृतिक परागण के लिए वातावरण तैयार करना चाहिए ताकि मधुमक्खी और अन्य परागण करने वाले कीट फसलों मैं आकर्षित होकर परागण की प्रक्रिया को कर सके
  6. परागण हुए फूल कलियों को चिन्हित करके परिपक्व होने के लिए छोड़ दिया जाए पूर्ण परिपक्व फलों की हार्वेस्टइन करके बीज को सुरक्षित निकाल लिया जाए
  7. सुरक्षित बीज को जैविक द्रव्य द्वारा उपचारित करके छांव में अच्छी तरीके से सूखा लिया जाए तदुपरांत आकर्षित विधि से पैकिंग कर के तैयार की गई फसलों की तिथि, फसलों के अंकुरित रहने की पूर्ण तिथि का विवरण पैकेजिंग में स्पष्ट रूप से उल्लेख करें।



फसलों के बीज का निर्माण क्यों करना चाहिए।Why should we produce seeds of crops?



देसी फसलों की उत्पादन और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए बीज को सुरक्षित तरीके से उत्पादन करना चाहिए बीज उत्पादन करने से किसानों को वितरित करके फसलों की क्षेत्रफल को बढ़ाया जा सकता है देसी बीज का उत्पादन करने से फसलों के बढ़ते रासायनिक कीट नाशक पदार्थ की लागत को कम किया जा सकता है भारतीय देसी बीज की गुणवत्ता सर्वश्रेष्ठ बनाए रखना हमारा कर्तव्य बनता है।

बीज निर्माण से किसानों को

 आय कैसे प्राप्त हो सकती

 है।

How can farmers get

 income from seed

 production?


किसान बीज निर्माण की जटिल प्रक्रिया अपनाने के बाद तैयार बीज अच्छी पैकेजिंग कर किसानों को  बेचकर अच्छी आय अर्जित कर सकता है। धान गेहूं दलहन तिलहन के बीज का उत्पादन करके दो से तीन गुना आमदनी आय अर्जित की जा सकती है इसी तरह से सब्जी वर्गी बीज जैसे करेला लौकी भिंडी भाटा बरबटी लाल भाजी आदि को भी उत्पादित कर 5 से 10 गुना आमदनी  मिल जाती है। जैसे प्रति एकड़ भाटा के बीज तैयार करने पर दो से तीन कुंटल का उत्पादन होता है प्रति कुंटल डेढ़ लाख से 500000 तक की आमदनी किसान ले सकता है। बीज निर्माण की प्रक्रिया जटिल है किंतु प्रति एकड़ लाखों रुपए की आमदनी कमाई जा सकती है।

किसानों की आय दुगनी किया जा सकता है  कृषि क्षेत्र में बहुत से ऐसे कार्य होते हैं जिसमें किसानों की आय दुगनी हो सकती है और किसान स्वयं  देश का विकास कर सकता है आज बस्तर कोंडागांव की किसान आधुनिक कृषि पद्धति को अपनाकर पूरी तरह से स्वावलंबी हो चुके हैं। अपने क्षेत्र के विशेषता , वातावरण और लगने वाली फसल के अनुसार बीज का उत्पादन कर सकता है।
जंगली खेती पाठशाला किसानों की अपनी पाठशाला है जिसमें प्राकृतिक खेती से संबंधित विशेष जानकारी और आधुनिक तरीके से कैसे प्राकृतिक खेती की जाए। की विशेष आर्टिकल किसानों को समय समय पर मिलती रहेगी अनुभव के आधार पर तैयार किए गए आर्टिकल हर किसान के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है इसलिए आपको यह आर्टिकल पसंद आए तो लाइक करें और शेयर करना ना भूले


Kheti kisani food forest farming in india

  1. जंगली खेती जीव जंतु पर आश्रित खेती natural farming 2021
  2. जंगली खेती विधि से केले और हल्दी की खेती नेचुरल फार्मिंग 2021
  3. Bina Jutaee Ke Khetee Kaise Karen seed ball 2021
  4. Junglee kheti part time job Kaise    forest farming definitio
  5. 5 layer farming janglikheti  agriculture। 5 layer farming plan
  6. jangliekheti Mein food forest agriculture| जंगली खेती में फूड फॉरेस्ट एग्रीकल्चर 2021
  7. कंद मूल की जंगली खेती के बारे में जानकारी। 2021 Information about wild farming of tuber origin 
  8. जैविक कार्बन क्या है।मृदा में जैविक कार्बन ।कार्बनिक पदार्थ।अवशिष्ट पदार्थ से जैविक कार्बन
  9. खेती किसानी से पैसा कैसे कमाए।खेती किसानी करने का तरीका ।agriculture earn money
  10. फसलों के अवशिष्ट से खेती कैसे करें। How to cultivate from residual crops
  11. Farmer। बारहमासी अरहर की खेती जंगली विधि कैसे करें।How to cultivate pigeonpea wild method
  12. क्या खेती किसानी में कीटनाशक रसायन की छिड़काव की जरूरत है ?।Does the spraying of pesticide chemicals is needed in farming?
  13. रसोई के अनुपयोगी कचरे से खाद।Composted from kitchen waste
  14. जहर मुक्त फल और सब्जियां खाओ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ। 
  15. प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन का मूल्यांकन कैसे करें।
  16. Inter copping बीच की फसल क्या है
  17. फसल चक्र क्या है भारत में फसल चक्र कैसे ली जाती है

Biju kumar: Kheti kisan food forest farming Agriculture in india में उपरोक्त कुछ विशेष लेख के लिंक दिए गए हैं इन्हें जरूर पढ़ें। खेती किसानी की जानकारी ले।

किसानों के साथ-साथ देशभर के किसानों के उत्पाद को प्रयोग करने वाले आम भारतीयों को भी जहर मुक्त अनाज फल सब्जी से संबंधित विशेष जानकारी प्रदान करना ताकि आम भारतीयों को भी भारत के किसान के योगदान को प्रोत्साहन करने हेतु आगे आ सके और इस योगदान के साथ ही भारत की पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण वायु प्रदूषण को रोकने में सहयोग कर पाए

जय भारत जय किसान

Biju kumar: Kheti kisan food forest farming Agriculture in india 








टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट