किसान की आय दोगुनी करने के उपाय

 

किसान की आय दोगुनी करने के उपाय।

किसान की आय दोगुनी करने के उपाय।
किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय
किसान की आय दोगुनी कैसे होगी
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्यनीति
किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी

भारत में किसान की आय दोगुनी करने के लिए तरह-तरह के उपाय सोशल मीडिया में सरकार के माध्यम से और लोगों के द्वारा किसानों की दुगनी करने हेतु चर्चाएं चल रही है। सरकार द्वारा भी बहुत से उपाय करते हुए किसानों की आय दोगुनी करने के आश्वासन दिए जा रहे हैं।
छोटे और मध्यम वर्गीय किसान की आय उतनी नहीं है, कि जिसे अपने घर की जरूरतें पूरा कर सके और किसान कुछ बचत भी कर पाए। किसान खेती से होने वाली आय से सिर्फ अपनी रोजी रोटी को ही पूरा कर पा रहा है।

किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय



किसान की आय दोगुनी कैसे होगी

निम्न और मध्यम वर्गीय किसान जिसके पास एक एकड़ से 25 एकड़ तक की भूमि होती है। ऐसे किसान की भारत में जनसंख्या 75 परसेंट के आसपास होगी। ऐसे किसानों को अपने भूमि के क्षेत्रफल के हिसाब से अलग-अलग फसलों को प्राथमिकता के साथ बुवाई करनी होगी। नगदी फसल का चुनाव करके स्थानीय वातावरण के अनुसार फसलों की बुवाई करके अच्छी आमदनी कमाई जा सकती है।

छोटे किसान फलदार वृक्ष की टिकाऊ खेती कर दुगनी लाभ कमा सकते हैंकिसान की आय दोगुनी कैसे होगी

छोटे और मध्यम किसान सीजनेबल फसलों की बुवाई करने के लिए बार- बार लागत लगानी होती है। बार-बार लागत लगाने के लिए किसानों को बैंक पर निर्भरता रहना पड़ता है, जिससे फसल की कटाई के बाद बैंक लोन पटाने के बाद ही कुछ आमदनी कमा पाते हैं। इसलिए किसानों को टिकाऊ खेती को अपनाना होगा जो फलदार वृक्ष को लगाने से ही संभव हो सकता है फलदार वृक्ष से सीजनेबल लाभ  कमाया जा सकता है, और इसमें लागत लगाने के समय ही होता है,और वर्षों तक लाभ कमाया जा सकता है।



किसानों की आय बढ़ाने के उपाय। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्यनीति

  1. किसान द्वारा आय बढ़ाने के लिए सर्वप्रथम अपनी सिंचाई प्रणाली को मजबूत करना होगा। घटते जलस्तर की वजह से किसान खेती से आय को दुगनी नहीं कर पा रहा है इसलिए किसानों को अपने पूरे खेत में ड्रिप इरिगेशन प्रणाली का निर्माण कर सिंचाई व्यवस्था को मजबूत कर देनी चाहिए जिससे संपूर्ण क्षेत्र में फसलों की बुवाई किया जा सके और किसान अपनी आमदनी को दुगनी कर पाए।
  2. रासायनिक और कीटनाशक के बढ़ती लागत को कम करने के लिए किसानों को पशुपालन अपनाना होगा जिससे किसानों को पशुपालन से मिलने वाले खाद के साथ- साथ पशुपालन से निश्चित आमदनी भी हो सके। गाय के गोमूत्र से किसानों के लिए कीटनाशक बना के फसलों में छिड़काव की जा सकती है जिससे किसान को कीटनाशक से होने वाली लागत को शून्य किया जा सके। इस तरह किसान की आमदनी दुगनी की जा सकती है।
  3. छोटे किसान को मल्टी लेयर फार्मिंग को अपनाना चाहिए मल्टीलेयर फार्मिंग में 5 तरह की सब्जियां उत्पादन किया जाता है इस विधि में बंबू का मचान बनाया जाता है और ऐसे 5 तरह की फसलों का उत्पादन किया जाता है जिसका बाजार मूल्य किसानों को अच्छा मिल जाता है इस तरह किसान अपनी आय को दुगुनी कर सकता है।
  4. पशु पालन मुर्गी पालन करके भी किसान अपनी आय को दुगनी कर सकता है पशु पालन मुर्गी पालन में सरकार के द्वारा बहुत ही लोन सब्सिडी में मिलती है सब्सिडी लोन का उपयोग कर किसान अपनी आय को दुगनी कर सकता है।
  5. छोटे किसान द्वारा संयुक्त खेती करने से किसानों को अपने होने वाली फसल का फ़ूड प्रोसेस करके बाजार में बेचने लायक उत्पाद तैयार कर सकता है जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सकती है।
  6. छोटे किसानों को भविष्य में एक निश्चित बड़ी आमदनी मिल सके इसके लिए किसानों को इमारती लकड़ी को अपने खेत में कुछ निश्चित अनुपात में लगानी चाहिए इमारती लकड़ी में सागवान ऑस्ट्रेलियन ट्री चंदन मालाबारी नीम जैसे कुछ बहुमूल्य इमारती लकड़ी का उत्पादन अपने क्षेत्र के अनुसार वृक्षारोपण करें जिससे भविष्य में 10 से 15 वर्षों बाद किसानों को बहुत बड़ी आमदनी प्राप्त हो सकती है। इमारती लकड़ी लगाने से किसानों को अतिरिक्त किसी भी प्रकार की लागत नहीं आती ऐसे इमारती लकड़ी बड़े होकर तैयार हो जाते हैं।
  7. किसानों को अपनी आमदनी दुगनी करने के लिए बास का वृक्षारोपण अपने खेत में करनी चाहिए बांस का वृक्षारोपण से किसानों को 4 से 5 वर्षों बाद अच्छी खासी आमदनी आनी शुरू हो जाती है जो निरंतर ही कई वर्षों तक उत्पादन देती है। भारत में बांस का सर्वाधिक खपत किसानों द्वारा की जाती है किसान मल्टी लेयर फार्मिंग में बांस का उपयोग बांस के मचान बनाने हेतु करता है।
  8. पशुपालन गाय बकरी के लिए चारा उत्पादन करना चाहिए जिससे किसानों को पशुपालन में होने वाली लागत को कम करके अच्छी खासी आय अर्जित की जा सकती है।
  9. मुर्गी पालन मछली पालन उत्पादन बढ़ाने के लिए BSF फार्मिंग से उत्पन्न होने वाले लार्वा का उपयोग मुर्गी और मछलियों को चारे के रूप से उपयोग करने से किसानों की चारे से संबंधित लागत घटती है और अतिरिक्त आमदनी मिल सकती है। ब्लैक सोल्जर फ्लई और बीटल के लार्वा का उत्पादन कर मुर्गियों को खिलाएं
  10. छोटे किसान मशरूम फार्मिंग को अपनाकर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं मशरूम फार्मिंग की विशेष ट्रेनिंग समय-समय पर कृषि विभाग द्वारा की जाती है अन्य स्वयं सहायता समूह द्वारा भी विशेष ट्रेनिंग किए जाते हैं जो मशरूम के उत्पादन से लेकर उसे प्रोसेस करके मार्केट तक कैसे पहुंचाया जाए और इस तरह मशरूम फार्मिंग करके लाभ अर्जित किया जाए इससे संबंधित प्रशिक्षण भारत में चलता रहता है।
  11. पपीते की खेती सहजन की खेती अंगूर की खेती सीताफल की खेती केले की खेती अनार की खेती ऐसे कुछ विशेष प्रकार के फलों की खेती से हम छोटे से क्षेत्रफल में भी अच्छा खासा आमदनी अर्जित कर सकते हैं इस तरह छोटे किसान एक से डेढ़ एकड़ में खेती करके अपनी आमदनी को दुगुना कर सकता है
  12. फूलों की खेती जैसे गुलाब की खेती गेंदा की खेती रजनीगंधा की खेती इसके अलावा इत्र बनाने के लिए उपयोग में आने वाले फसल जैसे कि केवड़ की खेती, खस की खेती करके भी किसान अपनी आय को दोगुनी कर सकता है। फूलों की खेती इत्र तैयार करने वाले फसलों की खेती तैयार करते समय किसानों को विशेषकर ऑर्गेनिक खेती करना आवश्यक होता है ताकि फूलों की खुशबू और इत्र तैयार करने के दौरान होने वाली खुशबू प्राकृतिक तौर से बढ़ती हुई मिले।
  13. भारत की औषधि फसलों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत बड़ी मांग बनते चले जा रही है कोरोना काल के दौरान भारत के आयुर्वेद औषधि और मसाले का बहुत बड़ा बाजार खड़ा हो चुका है छोटे किसानों को अपनी वातावरण के अनुकूल फसल का चुनाव करके औषधि और मसाले की खेती करनी चाहिए।
किसान की आय दोगुनी करने के उपाय।
किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय
किसान की आय दोगुनी कैसे होगी
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्यनीति
किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी


किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य।

भारत सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य बनाकर चल रही है किंतु किसान अपनी आय को बढ़ाने का कोई भी लक्ष्य सुनिश्चित नहीं कर पाए इस वजह से किसानों की आमदनी निश्चित समय पर बढ़ नहीं पा रही है।किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
किसानों को अपनी आय दुगनी करने के लिए एक निश्चित लक्ष्य लेकर चलना होगा यह लक्ष्य 2 वर्ष से 5 वर्ष के बीच की हो सकती है जिसमें किसान निश्चित विधि से कार्य कर अपनी फसल से अधिक आमदनी ले सके और टिकाऊ खेती विधि द्वारा निरंतर आमदनी प्राप्त कर सके ऐसे लक्ष्य निर्धारित करते हुए भूमि की उपजाऊ क्षमता को भी निरंतर बढ़ाते भविष्य में अच्छी खेती करें और अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सके।किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य


किसानों की आय दोगुनी होने से भारत में इसका क्या प्रभाव रहेगा।

भारत की जनसंख्या का 75% जनसंख्या कृषि पर आधारित है। भारत की जीडीपी में किसानों का 2:30 से 3:00 पर्सेंट का योगदान है । किसानों की आय दोगुनी होने से प्रति व्यक्ति आय भी भारत में दुगनी होने की पूरी संभावना है और भारत के जीडीपी में किसानों की योगदान का प्रतिशत भी बढ़ सकता है। ऐसे होने से भारत विकासशील देश से विकसित देश की ओर अग्रसर हो सकता है और दुनिया का नंबर वन महाशक्ति बन सकता है लोकतंत्र भारत में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण है और भविष्य में भी किसानों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा इसलिए भारत को विकासशील देश से विकसित देश की ओर अग्रसर करने के लिए किसानों की आय को दुगनी करना आवश्यक हो चुका है।

किसान की आय दोगुनी करने के उपाय।
किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय
किसान की आय दोगुनी कैसे होगी
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्यनीति
किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी



टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट