सूखाग्रस्त खेती का निदान किसानों की आमदनी कैसे बढ़ाएं।How to solve drought-prone farming and increase the income of farmers.

सूखाग्रस्त खेती का निदान किसानों की आमदनी कैसे बढ़ाएं।How to solve drought-prone farming and increase the income of farmers.





छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून अल्प वर्षा होने के कारण सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की संभावना बढ़ती चली जा रही है। धान की फसल 30% पर बर्बाद हो चुकी है। और आने वाले सितंबर अक्टूबर महीने में बारिश की संभावना समाप्त होती नजर आ रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार की धान की फसल पर अच्छे समर्थन मूल्य के कारण किसानों में धान का फसल से अधिक उत्पादन  करने के लिए धान की खेती का रकबा बढ़ा  है धान की फसल में बढ़ती आमदनी के लालच में किसान अन्य फसल ना लगाने के कारण अल्प वर्षा सूखाग्रस्त होने से धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। और अन्य फसल का उत्पादन ना होने के कारण किसानों को भारी हानि उठानी पड़ रही है।


सूखाग्रस्त का अभिप्राय

मानसून वर्षा किसी क्षेत्र में 75% से कम होने पर उस क्षेत्र को सूखाग्रस्त माना जाता है। सुखा ग्रस्त होने से फसल में पर्याप्त जल नहीं मिल पाती है। और स्थानीय नदी नालों का जलस्तर गिर जाता है। भूमिगत जल स्तर नीचे चले जाने पर भूमि सूखा हो जाता है। असिंचित भूमि पर सूखाग्रस्त होने से खड़ी फसल पूरी की पूरी बर्बाद हो जाती है।

अल्प वर्षा और सूखाग्रस्त होने के प्रमुख कारण

  1.  जंगल में वनों की कटाई बढ़ते क्रम में है और जंगल का क्षेत्रफल सिकुड़ता चला जा रहा है। इन सब कारणों से मानसून में वर्षा की कमी होती जा रही है।
  2. शहरीकरण के बढ़ने के साथ जल प्रदूषण वायु प्रदूषण के कारण भी वर्षा जल में कमी होती जा रही है।
  3.  कल कारखानों से निकलने वाले जहरीला गैस।
  4. नदी नालों में बढ़ते कचरे के कारण भी अल्प वर्षा सुखा ग्रस्त होने का संभावना।
  5. पहाड़ी खदानों से खनिज पदार्थ का दोहन करने के कारण अल्प वर्षा की संभावना बढ़ जाती है और क्षेत्र सूखाग्रस्त हो जाता है।

सूखाग्रस्त होने से अपने खेत को कैसे बचाएं और कौन-कौन सी सावधानी रखें।

किसानों को फसल का उत्पादन लेने के लिए भूमि जल और उचित वातावरण की आवश्यकता रहती है। समय पर वर्षा ना होने से फसल पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है। और जल की कमी, तापमान के बढ़ने से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है।

किसान सूखा ग्रस्त होने से अपनी खेत को बचाने के लिए निम्नांकित उपाय को प्रयोग में लाकर खेती किसानी में सफल हो सकता है।

  1. खेती में गहरी जुताई को बंद करके हम भूमि के जल को वाष्पीकरण से बचा सकते हैं।
  2. फसलों के अवशेष का मन्चिंग करने से भूमि के जल को वाष्पीकरण से रोका जा सकता है।
  3. किसानों को मध्यम और बड़े पेड़ कृषि भूमि के क्षेत्रफल के अनुसार निश्चित मात्रा में लगानी चाहिए ऐसे करने पर संपूर्ण कृषि योग्य भूमि में वनों फूड फॉरेस्ट का साथ-साथ विकास होने पर वर्षा की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है।
  4. कृषि भूमि में जल संरक्षण हेतु तालाब का निर्माण करना चाहिए जो हमारे भूजल स्तर को बढ़ाता है इस तरह सूखे से बचा जा सकता है।
  5. धान की खेती सिंचित जमीन में ही करना लाभप्रद है वर्षा आधारित धान की खेती नहीं करना चाहिए अन्य और फसलें जो कम वर्षा में अच्छे उपज देते हैं उन फसलों को भूमि में लगानी चाहिए।
  6. जंगली खेती फुकुओका फार्मिंग परंपरागत खेती का प्रचार प्रसार करना होगा जो सूखाग्रस्त भूमि में भी अच्छे उपज देते हैं इस तरह जैविक खेती को प्रोत्साहन करने से किसान सूखा पड़ने पर भी अपनी उपज ले सकता है।

कृषि में जल का महत्व को किसान गंभीरता से समझते हुए उपरोक्त प्रणाली को अपना कर अपने खेत को सूखा से बचा सकता है। भविष्य में प्राकृतिक खेती को अपनाने से ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकता है और तापमान को नियंत्रित करने के लिए हमें इस पद्धति को अपनाना होगा



Biju kumar : Kheti kisan food forest Agriculture  in india:- जंगली खेती किसान पाठशाला:--- बीजू कुमार



  1. जंगली खेती जीव जंतु पर आश्रित खेती natural farming 2021
  2. जंगली खेती विधि से केले और हल्दी की खेती नेचुरल फार्मिंग 2021
  3. Bina Jutaee Ke Khetee Kaise Karen seed ball 2021
  4. Junglee kheti part time job Kaise    forest farming definitio
  5. 5 layer farming janglikheti  agriculture। 5 layer farming plan
  6. jangliekheti Mein food forest agriculture| जंगली खेती में फूड फॉरेस्ट एग्रीकल्चर 2021
  7. कंद मूल की जंगली खेती के बारे में जानकारी। 2021 Information about wild farming of tuber origin 
  8. जैविक कार्बन क्या है।मृदा में जैविक कार्बन ।कार्बनिक पदार्थ।अवशिष्ट पदार्थ से जैविक कार्बन
  9. खेती किसानी से पैसा कैसे कमाए।खेती किसानी करने का तरीका ।agriculture earn money
  10. फसलों के अवशिष्ट से खेती कैसे करें। How to cultivate from residual crops
  11. Farmer। बारहमासी अरहर की खेती जंगली विधि कैसे करें।How to cultivate pigeonpea wild method
  12. क्या खेती किसानी में कीटनाशक रसायन की छिड़काव की जरूरत है ?।Does the spraying of pesticide chemicals is needed in farming?
  13. रसोई के अनुपयोगी कचरे से खाद।Composted from kitchen waste
  14. जहर मुक्त फल और सब्जियां खाओ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ। Eat Poison Free Fruits and Vegetables Increase Immunity
  15. प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन का मूल्यांकन कैसे करें।

Biju kumar: Kheti kisan food forest farming Agriculture in india में उपरोक्त कुछ विशेष लेख के लिंक दिए गए हैं इन्हें जरूर पढ़ें


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट