सहजन की खेती से करोड़पति कैसे बने।How to become a millionaire by cultivation of drumstick.

 सहजन की खेती से

 करोड़पति कैसे बने 2022 ।


How to become a

 millionaire by

 cultivation of

 drumstick.





किसान भाइयों खेती किसानी करके भी एक किसान सफल हो सकता है। और बहुत बड़ी आय को अर्जित कर सकता है। सहजन की खेती से करोड़पति sahjan ki kheti बनी जा सकती है।

सहजन के पेड़ भारत कर हर क्षेत्र में आसानी से लग जाते हैं। और प्रति पेड़ 100 किलो से 200 किलो तक का उत्पादन देते हैं।


सहजन की खेती से करोड़पति कैसे बने


मैं एक किसान होने के साथ एक बिजनेस से संबंधित सलाह में भी रुचि रखता हूं। भारत में जितने भी करोड़पति व्यक्ति है सब खेती किसानी से संबंधित भूमि को खरीद के करोड़पति बने है।

उनमें से कुछ व्यक्ति फ़ूड फारेस्ट बनाकर आज करोड़पति बन चुका है।

फूड फॉरेस्ट में सहजन की खेती Drumstick cultivation sahjan ki kheti करने पर किसी भी तरह की अतिरिक्त लागत नहीं आती। जंगल खेती विधि में खेती करने का सिद्धांत जंगल में जैसे पेड़ पौधे अपने से विकसित होकर फलते फूलते हैं। यही फार्मूला हमें फ़ूड फॉरेस्ट में लगाना है। फूड फॉरेस्ट पूरी तरह से जैविक होगा। खेती रसायन और कीटनाशक पदार्थों से मुक्त होकर करनी होगी। खेती करने से जैविक कार्बन भूमि का बढ़ते चले जाएगा और भूमि  उपजाऊ होते चले जाएगा।

सहजन का पेड़ का रोपण करने के 1 से 2 साल उपरांत फूलने और फलने लग जाते हैं।









1 एकड़ में सहजन के कितने पेड़ लगते हैं? और सहजन लगाने की विधि।




किसान भाइयों सहजन मुगा के फूड फॉरेस्ट लगाना है। तो प्रति एकड़ 1500 पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं। हमें फूड फॉरेस्ट लगाने के लिए पूरे खेत की जुताई करने की जरूरत नहीं सिर्फ 1500 पौधे लगाने के लिए गड्ढे तैयार करने होते हैं।1.5×1.5×1.5 फीट का गड्ढा तैयार करें सहजन के पौधे प्रति एकड़ समान दूरी पर लगानी चाहिए। कम से कम 7 से 8 फीट की दूरी प्रति पौधे होनी चाहिए। इस विधि से शुरू के प्रयोग के तौर पर 1 एकड़ में किया जाए। सफलता मिलने पर 5 से 10 एकड़ खुद की जमीन हो या लीज में ली गई जमीन 10 साल के एग्रीमेंट में भी सहजन की खेतीsahjan ki kheti  Drumstick cultivation किए जाने पर करोड़पति बना जा सकता है।


सहजन की खेती से करोड़पति कैसे बने




सहजन की नर्सरी तैयार करना 

सहजन के पेड़ लगाने के लिए सर्वप्रथम नर्सरी तैयार करना। किसानों के लिए उत्तम रहता है। क्योंकि पौधे खरीदने पर पौधे की मूल्य अधिक होने की वजह से लागत मूल्य बढ़ जाती है। इसलिए खेत में सहजन की नर्सरी तैयार करके रोपण करनी चाहिए।

बड़े पॉलिथीन बैग में सहजन की नर्सरी लगाने चाहिए और कम से कम 1 वर्ष तक सहजन के पौधे नर्सरी में लगे होने चाहिए। आने वाले मानसून के महीने में सहजन की नर्सरी पौधे निकाल के खेत में रोपण कर दी जाए। इस विधि से पौधे लगाने पर  मृत्यु दर कम रहता है।

सहजन के रोपण करने की विधि।

सहजन के पौधे लगाने के लिए तैयार गड्ढों में गोबर की खाद पेड़ पौधे के अवशिष्ट की खाद का मिश्रण तैयार करके गड्ढों को भर ली जाए और मानसून के समय अगस्त सितंबर महीने में रोपण कर देना चाहिए।

सहजन के पौधे की कटाई छटाई कैसे जिससे फसलों का उत्पादन बढ़ने की संभावना हो।

सहजन की पौधे 3:30 से 4 फीट होने पर कटाई छटाई शुरू कर देनी चाहिए। सहजन के मुख्य तना कटाई छटाई करने पर मजबूत हो जाती है। जो फसलों के भार को वाहन कर पाता है। फसलों की कटाई छटाई फसल के हार्वेस्टिंग के तुरंत बाद कर देनी चाहिए इस विधि से बहुत से शाखाएं निकलती है।

और फसलों का उत्पादन बढ़ते चले जाता है।

सहजन की खेती में सावधानियां।सहजन की खेती की जानकारी

सहजन के पत्ते पशुओं को प्रिय रहते हैं। बकरी और गाय इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसलिए सहजन लगाने से पहले खेत की फेंसिंग अच्छे से कर दी जाए।

सहजन के पेड़ अधिक बारिश होने पर जड़ों में गलन की समस्या रहती है। इसलिए जल  निकासी का प्रबंधन किसान को करनी चाहिए। हो सके तो सहजन का पेड़ को मेड बनाकर लगाया जाए। या फिर समय-समय पर मिट्टी चढ़ाना चाहिए।



सहजन की खेती से करोड़पति कैसे बने





सहजन के फसल का उत्पादन कर करोड़पति कैसे बने

सहजन की फसल का उत्पादन सितंबर से शुरू होकर तीन से छह महीनों तक अलग-अलग पेड़ में उत्पादन होता रहता है। आधुनिक कृषि में सहजन की फसल का उत्पादन जून-जुलाई के महीनों में भी फसल बाजार में आती रहती है। ऐसा उत्पादन सहजन की औद्योगिक खेती Drumstick cultivation करने पर हमें 8 महीना फसल का उत्पादन लिया जा सकता है।

सहजन के एक पेड़ से औसतन  15 किलो से शुरू होकर 50 से 100 किलो तक फलियों का उत्पादन लिया जा सकता है। बाजार में इन फलियों का रेट ₹25 किलो से ₹80 किलो तक समय पर समय पर रहता है। 1500 पेड़ लगाने पर प्रति एकड़ 20000 किलोग्राम से 75000 किलोग्राम तक का औसतन उत्पादन लिया जा सकता है। बाजार मूल्य औसतन ₹25 किलोग्राम रहने पर भी ₹500000 से 18 लाख रुपया तक सालाना इनकम अर्जित की जा सकती है।

आय में बढ़ोतरी के साथ साथ खेती का रकबा 1 एकड़ से बढ़ाकर 5 से 10 एकड़ खेती करने पर सहजन की खेती Drumstick cultivation से करोड़पति बना जा सकता है।

सहजन के फलियों का मार्केटिंग कैसे करें

सहजन की फसल का उत्पादन होने के साथ-साथ सहजन की फलियां बाजार में आने लग जाते हैं।हम एक ही बाजार पर निर्भर रहने पर हमें पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए आसपास के बड़े शहरो के मंडियों में सहजन की फसल को बेचने का प्रयास करते रहना होगा। अलग-अलग दो से चार मंडी में फसल को बेचने पर हमें अत्याधिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

सहजन के पाउडर का मार्केटिंग करके भी लाभ कमाया जा सकता है।

सहजन के पत्ते फलियों का पाउडर का सेवन करने पर हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। यह पाउडर सुपर फूड के श्रेणी में आते हैं। सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में सहजन की पाउडर का भारी डिमांड को किसान भाई अपना छोटा से पाउडर प्रोसेसिंग यूनिट बनाकर पूरा कर सकता है। इस तरह छोटे-छोटे कुटीर उद्योग के द्वारा किसानों की आय का साधन का विस्तार होने पर  लाख रुपया कमाई जा सकती है।


खेती किसानी का उद्देश्य लालच में आकर खेती करना नहीं है। हमारा उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा, जहर मुक्त भोजन व्यवस्था और किसानों को कृषि कार्य में लागत में कमी साथ ही प्राकृतिक ऋषि खेती को बढ़ावा देना। खेती किसान की जानकारी देना।

Biju kumar : Kheti kisan food forest Agriculture  in india:-- जंगली खेती किसान पाठशाला:--बीजू कुमार

  1. जंगली खेती जीव जंतु पर आश्रित खेती natural farming 2021
  2. जंगली खेती विधि से केले और हल्दी की खेती नेचुरल फार्मिंग 2021
  3. Bina Jutaee Ke Khetee Kaise Karen seed ball 2021
  4. Junglee kheti part time job Kaise    forest farming definitio
  5. 5 layer farming janglikheti  agriculture। 5 layer farming plan
  6. jangliekheti Mein food forest agriculture| जंगली खेती में फूड फॉरेस्ट एग्रीकल्चर 2021
  7. कंद मूल की जंगली खेती के बारे में जानकारी। 2021 Information about wild farming of tuber origin 
  8. जैविक कार्बन क्या है।मृदा में जैविक कार्बन ।कार्बनिक पदार्थ।अवशिष्ट पदार्थ से जैविक कार्बन
  9. खेती किसानी से पैसा कैसे कमाए।खेती किसानी करने का तरीका ।agriculture earn money
  10. फसलों के अवशिष्ट से खेती कैसे करें। How to cultivate from residual crops
  11. Farmer। बारहमासी अरहर की खेती जंगली विधि कैसे करें।How to cultivate pigeonpea wild method
  12. क्या खेती किसानी में कीटनाशक रसायन की छिड़काव की जरूरत है ?।Does the spraying of pesticide chemicals is needed in farming?
  13. रसोई के अनुपयोगी कचरे से खाद।Composted from kitchen waste
  14. जहर मुक्त फल और सब्जियां खाओ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ। Eat Poison Free Fruits and Vegetables Increase Immunity
  15. प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन का मूल्यांकन कैसे करें।

Biju kumar: Kheti kisan food forest farming Agriculture in india:- जंगली खेती किसान पाठशाला-- में उपरोक्त कुछ विशेष लेख के लिंक दिए गए हैं इन्हें जरूर पढ़ें








टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट