खेती किसानी में कीट पतंगों के रोकथाम हेतु आसान उपाय।Easy measures for prevention of insect mites in farming

खेती किसानी में कीट पतंगों  के रोकथाम हेतु आसान उपाय।Easy measures for prevention of insect mites in farming



खेती किसानी में कीट पतंगों  के रोकथाम हेतु आसान उपाय।Easy measures for prevention of insect mites in farming
No till farming






खेती किसानी के दौरान फसलों पर घातक कीट पतंगों का आक्रमण हो जाता है ऐसे समय में हम कीट पतंगों की रोकथाम हेतु तरह-तरह के कीटनाशक पदार्थ का छिड़काव करते हैं। जिसकी वजह से फसल तैयार होने के बाद भी कीटनाशक के अंश फसल में रह जाते हैं। जो हमारे द्वारा भोजन करने पर हमारे शरीर में प्रवेश कर  घातक बीमारी पैदा कर देते हैं।

खेती किसानी के दौरान ऐसे परिस्थितियों में हमें प्राकृतिक तरीकों  से कीट पतंगों का रोकथाम करना चाहिए। प्राकृतिक तरीकों से कीट पतंगों के रोकथाम करने से हमारे फसल की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होगी ।


गिलोय औषधि गुणों से भरपूर। फसलों के घातक बैक्टीरिया को नष्ट करें

प्राकृतिक तरीके से कीट पतंगो कि कैसे रोकथाम की जाए।How to prevent insect moths in a natural way








  1. खेती किसानी में जहां तक हो सके मिश्रित फसल लेनी चाहिए। मिश्रित फसल लेने से कीट पतंगों का रोकथाम आसानी से हो जाता है। हर कीट पतंगों की भोजन प्राकृतिक अलग-अलग फसल में अलग-अलग कीट पतंग रहते हैं। मिश्रित फसल लेने से कीट पतंगों के प्रजनन और आक्रामकता कम हो जाती है। जैविक कीट नियंत्रण हो पाता है।
  2. खरपतवार को रोकथाम करने से कीट पतंग को प्रजनन की अनुकूलता समाप्त हो जाती है। इस हेतु अवशिष्ट  फसल को मन्चिंग अच्छे से कर देने से खरपतवार की रोकथाम हो जाती है। पौधों में लगने वाले रोग कम हो जाते हैं।
  3. खेत के चारों ओर मेड पर सीताफल के पौधारोपण कर दें सीताफल में कीट पतंगों का आक्रमण  कम हो जाती है। फसलों की दवा की तरह कारगर है।
  4. फसल के बीच बीच में तुलसी के पौधे का रोपण कर देने से कीट पतंगों का आक्रमण  कम हो जाती है। और अतिरिक्त आमदनी भी मिल सकती है और फसलों की बीमारी दूर हो जाती है।
  5. गेंदे का पौधा कीट पतंगों के आक्रमण ता को कम करता है इसलिए फसलों के साथ मिश्रित रूप से गेंदे का पौधा का भी रोपण करना चाहिए जिससे पौधे में लगने वाले रोग का नियंत्रण हो जाता है।
  6. आम की सूखी लकड़ी के साथ हवन सामग्री का उपयोग कर खेत के चारों कोनों में हवन सप्ताहिक रूप से करने से भी कीट पतंगों का आक्रमण  कम होती है और कीट पतंग की रोकथाम होती है।
  7. देसी गाय के गोबर के कंडे और देसी घी का अग्निहोत्र करने से भी कीट पतंगों घातक बैक्टीरिया का नाश होता है। इस तरह जैविक कीट नियंत्रण की जा सकती है।
  8. नीम के डंठल और उनके पत्तों को खेत में जलाने पर भी कीट पतंगों को नियंत्रित की जा सकती है पौधों में लगने वाले रोग का जैविक कीट नियंत्रण हो पाता है।
  9. महुआ तोरी की खली के हवन की जाने से भी कीट पतंगों को काफी हद तक नियंत्रित की जा सकती है। और फसलों की कीट पतंगों की रोकथाम हो जाती है।
  10. खेत में हवा के आगमन वाले प्रवेश क्षेत्र पर बड़े पेड़ का रोपण नहीं करनी चाहिए हवा के सुचारू रूप से खेत में प्रवाह रहने से भी काफी हद तक की पतंगों को नियंत्रित की जा सकती है। जिससे फसलों की बीमारी का बचाओ हो जाता है।


खेती किसानी में कीट पतंगों  के रोकथाम हेतु आसान उपाय।Easy measures for prevention of insect mites in farming
बैगन



खेती किसानी के दौरान कीट पतंगों के अत्याधिक आक्रमण होने के बावजूद भी किसान को संयमता से काम लेनी चाहिए। क्योंकि प्रकृति में पेड़ पौधे को भी कीट नियंत्रण हेतु अद्भुत शक्ति मिली हुई है जो स्वताा ही कीट पतंगोंं के समय अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित कर लेतेे हैं । और फसल आने पर संपूर्ण उत्पादन करते हैं।

प्राकृतिक तरीके से कीट नियंत्रण करने से होने वाले लाभ।Benefits of Pest Control in Natural Way

  1. खेती की भूमि में कीटनाशक के प्रयोग से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
  2. फसलों की गुणवत्ता बनी रहती है पूरी तरह से ऑर्गेनिक होने के कारण हमारे शरीर की इम्यूनिटी शक्ति को बढ़ाती है।
  3. आज के कोरोना संक्रमण काल में जहर मुक्त फल सब्जी का सेवन करने से हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।
  4. गेंदे का फूल तुलसी के पत्ते बेच के अतिरिक्त आमदनी कमाई जा सकती है।
  5. मिश्रित फसल और मेड में सीताफल लेने से फसलों की सुरक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी मिल सकती है।
  6. मित्र कीट की रक्षा  हो जाती है जो हमारे शत्रु कीट को नष्ट करने हेतु कार्यरत रहते हैं।
  7. मित्र के द्वारा पुष्प में परागण की प्रक्रिया  सुरक्षित तरीके से कर पाते हैं जिससे फसलों का उत्पादन अत्याधिक मात्रा में बढ़ जाता है।
  8. रासायनिक कीटनाशक का प्रभाव भूमि के अंदर जीवित बैक्टीरिया और केंचुए पर भी पड़ता है जो प्राकृतिक तरीके से कीट नियंत्रण करने से पूरी तरह से सुरक्षित रहते है।

खेती किसानी में कीट पतंगों  के रोकथाम हेतु आसान उपाय।Easy measures for prevention of insect mites in farming
भृंगराज




पृथ्वी में विद्यमान कीट पतंगों  को भी आज बचाना जरूरी है चाहे वह हमारा मित्र कीटों या शत्रु की हम अपने निजी स्वार्थ में पृथ्वी के जीव जंतु का नाश कर रहे हैं जिसकी वजह से पृथ्वी की जलवायु परिवर्तन होने की संभावना बढ़ जाती है। पृथ्वी के विनाश प्रक्रिया में रासायनिक कीटनाशक का बहुत अहम रोल है। रासायनिक कीटनाशक का प्रतिबंध हर संभव करना होगा।

link Mein click 🆑 🆑 🆑 Karen लेख पसंद आने पर इससे संबंधित अपने विचार इस व्हाट्सएप ग्रुप 🆑पर देने की कृपा करें और लाइक शेयर जरूर करें 



टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट