कृषि शिक्षा स्कूल की प्राथमिक शिक्षा होनी चाहिए | Agricultural education should be primary school education

 

कृषि शिक्षा स्कूल की प्राथमिक शिक्षा होनी चाहिए | Agricultural education should be primary school education



कृषि शिक्षा स्कूल की प्राथमिक शिक्षा होनी चाहिए | Agricultural education should be primary school education




कृषि शिक्षा स्कूल की प्राथमिक परीक्षा होनी चाहिए जिस तरह हिंदी अंग्रेजी गणित संस्कृत आदि विषय स्कूल में प्राथमिक शिक्षा के साथ ज्ञान अर्जन की जाती है उसी तरह  स्कूल में प्राथमिकता के साथ कृषि विषय को प्रमुखता से शामिल करना चाहिए। कृषि क्या है ,कृषि के महत्व ,कृषि तंत्र क्या है, कृषि के अर्थ, कृषि प्रणाली ,कृषि कानून, कृषि के प्रकार, कृषि तकनीक पर आधारित मॉडल ,कृषि कितने प्रकार के होते हैं, आधुनिक कृषि की परिभाषा ,आदि माध्यमों से स्कूल की शिक्षा आरंभ करने से प्रति व्यक्ति पर्यावरण के प्रति सचेत रहेगा।

कृषि विज्ञान हर मनुष्य को जो शिक्षित है उसे ज्ञात होनी चाहिए की प्रकृति में किस तरह पेड़ पौधे का विकास क्रम चल रहा है और किस तरह यह हमारे पृथ्वी के वातावरण को बनाए रखते हैं ताकि हर किसी को आज के समय में जलवायु परिवर्तन को समझते हुए पेड़ पौधे की अहमियत को जानकारी हो ताकि उसकी रक्षा कर सकें।


प्राथमिक शिक्षा में कृषि विषय की प्राथमिकता क्यों ?| Why the priority of agriculture in primary education?



कृषि शिक्षा स्कूल की प्राथमिक शिक्षा होनी चाहिए | Agricultural education should be primary school education


मनुष्य जीवन का विकास निरंतर बढ़ते ही चला जा रहा है किंतु हम इस विकास प्रक्रिया में सिर्फ अपने आवश्यक संसाधनों को जुटाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं इस विकास प्रक्रिया में प्रति व्यक्ति अत्याधिक धन अर्जित करने हेतु निरंतर ऐसे अविष्कारों को सृजन करते चले जा रहा है जिसकी वजह से हमारी मातृ भूमि पूरी तरह से दूषित हो चुकी है और जलवायु परिवर्तन की वजह से मनुष्यों के स्वास्थ्य दिनोंदिन प्रभावित हो चला है नित्य नए संक्रमण बीमारी कुछ वर्षों से अत्याधिक कि बढ़ते चले जा रहे हैं जिसका प्रमुख कारण इंसान की अज्ञानता ही है

प्राथमिक शिक्षा में कृषि विज्ञान को प्राथमिकता से पढ़ाए जाने पर नित्य नए अविष्कार होने पर हम अपने नए सृजन को जलवायु परिवर्तन के साथ तुलना कर सकते हैं कि हमारे इस अविष्कार की वजह से पृथ्वी पर किसी प्रकार की हानि तो नहीं होने वाली इसलिए प्रति व्यक्ति की शिक्षा में प्रमुखता से साथ कृषि संबंधित जानकारी भी होनी आवश्यक है

कृषि शिक्षा को प्राथमिकता दी जाने से हमारे जलवायु परिवर्तन को होने वाले हानियों को रोका जा सकता है और जलवायु परिवर्तन को होने से बचा सकते हैं कृषि के महत्व और उनके कृषि कानून के ज्ञान रहने से अनुचित कार्य नहीं करेगा



मिश्रित खेती में एलोवेरा की खेती

कृषि के लिए छात्रों को प्रेरित करने के लिए मुख्य बिंदु।Main points to motivate students for agriculture

भारत एक कृषि प्रधान देश है भारत की जनसंख्या का 65% भाग कृषि पर ही निर्भर है  देश की विशाल जनसंख्या के भोजन व्यवस्था का पूरा भार हमारे देश के किसानों के ऊपर आश्रित है

कृषि से संबंधित  विशाल बाजार हमारे देश में होने के बावजूद भी हमारे देशी शिक्षा प्रणाली में छात्रों द्वारा कृषि से संबंधित विषय के  में उनकी रूचि बहुत ही कम है। कृषि के लिए छात्रों को प्रेरित करना बहुत ही महत्वपूर्ण हो चुका है।

 हमारे शिक्षा प्रणाली में अन्य विषयों पर छात्रों का रुझान अत्यधिक है डॉक्टर इंजीनियर आईटी सेक्टर आदि पर छात्रों का रुझान बहुत ही ज्यादा  है। और कृषि से संबंधित विषय पर रुचि ना होना हमारे देश के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा है इस वजह से कृषि के लिए छात्रों को प्रेरित करना महत्वपूर्ण है।

कृषि संबंधित विषय पर रुचि ना होने के कारण कौन-कौन से हैं।Which are the reasons for not being interested in the subject related to agriculture.

  • कृषि शिक्षा की प्राथमिकता ना होना स्कूलों में पहली से ही कृषि शिक्षा की प्राथमिकता अनिवार्य कर देनी चाहिए
  •  भारत में कृषि सेक्टर से संबंधित कंपनियां बहुत ही कम है जो कृषि हेतु कार्य कर रहे हैं।
  • भारतीय शिक्षा विभाग में कृषि विभाग को बहुत कम महत्व दिया गया है।
  • कृषि क्षेत्र में विशेषज्ञता की कमी होने की वजह से ग्रामीण भारत में कृषि को महत्व औद्योगिक अन्य क्षेत्र के मुकाबले कम मिला हुआ है।
  • भारत में किसी प्रकार का कृषि बिजनेस मॉडल तैयार ना होने की वजह से कृषि की ओर भारतीयों का आकर्षण नहीं है।
  • कृषि के फसल संबंधित Processing Unit को कृषि से अलग रखा गया है जिस वजह से ग्रामीण भारत में कृषि का रुझान कम है।
  • शहरी भारत में कृषि संबंधित विषय को ज्यादा प्रोत्साहन ना होने की वजह से शहरी जनसंख्या कृषि संबंधित विषय को समझ नहीं पा रहे हैं की कितनी संभावना कृषि क्षेत्र में बन सकती है।
  •  कृषि  क्रांति का प्रभाव सिर्फ सरकारी स्तर पर ही रहा है जन-जन तक कृषि क्रांति संबंधित  प्रोत्साहन ना होने की वजह से कृषि छात्रों का रुझान कृषि विषय पर बहुत ही कम है।

विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग की वजह से समुद्र का जल स्तर बढ़ते ही चला जा रहा है जिस वजह से विश्व के प्रमुख शहर तक डूबने की कगार में आ चुके हैं ।आने वाले कुछ वर्षों में जल स्तर बढ़ने की वजह से समुद्र से लगे हुए  कुछ बड़े शहर  विलुप्त हो सकते हैं। अतः हमें जलवायु परिवर्तन से होने वाली हानि को हर मनुष्य तक पहुंचाना होगा यह तभी हो पाएगा जब स्कूली शिक्षा प्रणाली में कृषि शिक्षा को प्राथमिकता के साथ पढ़ाई जाए।

चरोटा के बीज के निर्यातक करोड़ों की कमाई

कृषि संबंधित प्राथमिक ज्ञान में कौन-कौन सी जानकारी होनी आवश्यक है |What information is required in primary knowledge related to agriculture

  1. कृषि संबंधित सभी जानकारी हमें प्राथमिक शिक्षा में देनी आवश्यक है कि कृषि क्या है और कृषि क्यों की जाती है।
  2. कृषि के महत्व और उससे होने वाले लाभ कृषि करने के दौरान क्या क्या सावधानी रखनी है।
  3. कृषि तंत्र क्या है और इसे इस तरीके से हम अपना सकते हैं 
  4. कृषि के अर्थ संबंधित सारी जानकारी प्राकृतिक तरीके से खेती किसानी कैसे की जा सकती है
  5. कृषि क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन क्या-क्या हुए और इससे संबंधित हमारे कृषि पर किसी प्रकार की कोई हानि तो नहीं हो रही है।
  6. आधुनिक कृषि की परिभाषा और भारतीय कृषि पद्धति के अंतर कौन सी पद्धति कारगर है। जिससे हमारे भूमि की उपजाऊ पर बनी रहे और जैविक विविधता रहनी चाहिए।
  7. कृषि कितने प्रकार की होती है कौन-कौन सी किस कृषि पद्धति हमें अपनानी चाहिए और जैविक कृषि पद्धति को विशेष तौर पर प्रोत्साहन देना चाहिए।
  8. एग्रीकल्चर में कौन-कौन से विषय होते हैं और एग्रीकल्चर से हमारे जलवायु परिवर्तन को किस तरह से सुधारा जा सकता है इससे संबंधित ज्ञान।
  9. भारतीय कृषि पद्धति को सर्वोत्तम प्राथमिकता देनी चाहिए और आधुनिक तकनीकी पद्धति जिससे भूमि का विनाश हो ऐसे पद्धति की शिक्षा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना चाहिए

कृषि शिक्षा स्कूल की प्राथमिक शिक्षा होनी चाहिए | Agricultural education should be primary school education




कृषि के लिए छात्रों को प्रेरित करने से विश्व भर की जलवायु परिवर्तन को रोका जा सकता है और आने वाले समय में बढ़ते घातक संक्रमण जैसे कोरोना संक्रमण आदि को समय रहते नष्ट की जा सकती है इसलिए कृषि संबंधित शिक्षा को प्राथमिकता के साथ छात्रों को पढ़ने हेतु बाध्य करना जरूरी है।

link Mein click 🆑 🆑 🆑 Karen लेख पसंद आने पर इससे संबंधित अपने विचार इस व्हाट्सएप ग्रुप 🆑पर देने की कृपा करें और लाइक शेयर जरूर करें 


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट