जंगली खेती ऋषि खेती क्यों करना चाहिए

 जंगली खेती ऋषि खेती क्यों करना चाहिए

जंगली खेती आज की खेती नहीं है यह सदियों पुरानी खेती है भारतीय संस्कृति में इसे ऋषि खेती के नाम से कहा जाता है 
 देश के आजादी के बाद नए नए अविष्कार विज्ञान की नई नई खोज होने से देश में हरित क्रांति का आगमन हुआ
 हरित क्रांति देश की जनसंख्या की खाद्य की पूर्ति करने हेतु भारत सरकार ने इसकी शुरुआत की हरित क्रांति की वजह से देश में रासायनिक और कीटनाशक दवाइयों का उपयोग लगातार बढ़ता चला गया नई-नई बीज का संशोधन कर उसे जेनेटिक बीज में बदलते चले गए
 खाद्य पदार्थ में अत्यधिक मात्रा में जहरीला रसायन और कीटनाशक का   तत्व सम्मिलित हो जाने की वजह से खाद्य पदार्थ जहरीले और दूषित हो गए हैं
 जिसका दुष्प्रभाव मनुष्य के स्वास्थ्य पर बढ़ते चले जा रहा है उसी तरह से भूमि में रासायनिक और कीटनाशक का प्रभाव बढ़ते चले जाने की वजह से जमीन की उपजाऊ क्षमता नष्ट हो गई है 
जैविक कार्बन  पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है भूमि के जीवाणु का विनाश हो जाने की वजह से भूमि बंजर हो चुकी है किसानों की लागत प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है और उत्पादन भूमि की घटती चली जा रही है

 जंगली खेती और ऋषि खेती 

में किसी भी तरह का कीटनाशक और रसायनिक पदार्थ का प्रयोग नहीं किया जाता है जमीन के जीवाणुओं को इसी प्रकार की हानि ना होने की वजह से जमीन की उपजाऊ क्षमता बढ़ती चली जाती है जंगली खेती कृषि खेती हमारी देश की सांस्कृतिक धरोहर है जो पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी है आजादी के पहले देश की विशाल जनसंख्या ऋषि खेती जंगली खेती पर ही आश्रित रहे हैं देश में खाद्यान्न की किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी लोगों का स्वास्थ्य उत्तम था
 जंगली खेती क्यों करना चाहिए जमीन की उपजाऊ क्षमता को दिन प्रतिदिन बढ़ाने हेतु करना चाहिए हमारे देश की देसी बीज का उपयोग जंगली खेती में करना चाहिए जो देश की जलवायु के अनुकूल और अच्छे उत्पादन देते हैं 
जंगली खेती में जैविक जीवाश्म उच्च क्वालिटी के का खाद के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं और जमीन की उपजाऊ क्षमता  बढ़ते चली जाती है

 जंगली खेती क्यों करना चाहिए 

हमारे देश के खाद्यान्न में रासायनिक और कीटनाशक की वजह से फसल दूषित हो चुके हैं मनुष्यों का स्वास्थ्य पर उसका बुरा प्रभाव जा बढ़ती रहा है जंगली खेती में जहर मुक्त फसल और खाद्यान्न का उपयोग बढ़ जाने से  स्वास्थ्य पर उसका अनुकूल प्रभाव रहेगा किसानों के उत्पादन क्षमता बढ़ जाने से उनके आय में भी वृद्धि होगी
 

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट