प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान भविष्य की खेती किसानी में प्राकृतिक खेती के बढ़ते लोकप्रियता।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान|

 भविष्य की खेती किसानी में

 प्राकृतिक खेती के बढ़ते

 लोकप्रियता।



पूरे विश्व में खेती के  आधुनिक शैलियां विकसित हो चुकी है। रसायन गहरी जुताई कीटनाशक के बढ़ते प्रयोग के साथ साथ वर्तमान में भूमि पूरी तरह से बंजर होते चले जा रही है। बढ़ती जनसंख्या को संतुलित भोजन प्रबंधन हेतु गलत आधुनिक विकसित हो चुकी है। जो भूमि को बंजर और वातावरण को पूरी तरह से दूषित कर रहा है।

वर्तमान समय में हजारों लाखों हेक्टेयर भूमि बढ़ते आधुनिक शैली की वजह से बंजर हो चुकी है। और किसान की आजीविका नष्ट हो चुकी है।





जंगली खेती के लोकप्रियता के क्या कारण है।

विगत कुछ वर्षों से खेती किसानी में रसायन कीटनाशक की वजह से किसानों के अलावा फसलों का उपयोग करने वाले जीव जंतु और इंसानों में भी घातक बीमारियां बढ़ते चले जा रही है। अनाज और फसलों के रासायनिक कीटनाशक का प्रभाव को दिखा जा रहा है विश्व की चिंताएं इस वजह से बढ़ती चली जा रही है और सरकारें ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहन करने के लिए अग्रसर हो चुका है।
ऑर्गेनिक खेती में सर्वप्रथम जंगली खेती प्राकृतिक खेती की लोकप्रियता इसलिए बढ़ती जा रही है क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार का बीज खाद का विशेष प्रबंधन करने की जरूरत नहीं है जंगल में जिस तरह से छोटे बड़े पेड़ आसानी से विकसित हो जाते हैं इस विधि का उपयोग जंगली खेती के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। विकसित देश में बहुत से देश जंगली खेती को अपनाते चले जा रहे हैं और भारत में भी सौ से डेढ़ सौ किसान जंगली खेती को अपना चुके हैं।
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की घोषणा प्राकृतिक खेती जीरो बजट फार्मिंग को बढ़ावा देने हेतु कमेटी की नियुक्ति की जा रही है।

पीएम मोदी द्वारा बड़ा ऐलान जीरो

 बजट फार्मिंग प्राकृतिक खेती को

 प्रोत्साहन।

भारत सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीरो बजट फार्मिंग प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने हेतु विशेष कमेटी की नियुक्ति की जाएगी। यह एक शुभ संकेत है जो किसानों की उन्नति और भारत के विशाल जनसंख्या के स्वास्थ्य को उत्तम बनाने हेतु भूमि की संरचना को सुधारने हेतु ले जाने वाला ऐसे कदम देश के विकास की गति को दोगुनी कर देगी।

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट