किसान आंदोलन और जंगली खेती

 जय भारत जय किसान भारत के किसान हर राज्य से आंदोलन कर रहे हैं और कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है भारत की जनसंख्या का 65% जनसंख्या कृषि पर आधारित है भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है भारतीय कृषि प्रणाली सर्वश्रेष्ठ कृषि प्रणाली है किंतु भारतीय कृषि प्रणाली का आज के समय में उपयोग ना के बराबर हो रहा है 
भारतीय प्रणाली ऋषि खेती जंगली खेती और देसी गाय पर आधारित कृषि प्रणाली है इस प्रणाली से जमीन की उपजाऊ क्षमता हमेशा बनी रहती है और देसी बीज आधारित कृषि प्रणाली होने की वजह से कृषि लागत में कमी और और जमीन की उपजाऊ क्षमता बढ़ते चली जाती है 
भारत सरकार भारतीय कृषि प्रणाली को प्रोत्साहन नहीं करती और आधुनिक कृषि प्रणाली को कृषि कार्य हेतु लागू कर दिया गया किसी भी आधुनिक पद्धति को पूरे देश में लागू करने से पहले उस प्रणाली के गुण और दोष का अध्ययन कर लेना चाहिए भारत सरकार ने आधुनिक विश्व प्रणाली के गुणों का सिर्फ अध्ययन किया और भारत की किसान को आधुनिक कृषि प्रणाली को अपनाने हेतु प्रोत्साहन किया आधुनिक कृषि प्रणाली के दोष अनगिनत है रासायनिक और कीटनाशक का भरपूर मात्रा में प्रयोग होने की वजह से जमीन की उपजाऊ क्षमता खत्म हो गई है और किसानों की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ते चली जा रही है जिस वजह से कृषि कार्य आज के समय में लाभप्रद कार्य नहीं रह गया है
 जंगली खेती ऋषि खेती देसी गाय पर आधारित खेती देसी बीज का उपयोग करते हुए खेती करने से जमीन की उपजाऊ क्षमता दिन प्रतिदिन बढ़ते चली जाती है और लागत किसानों का कम हो जाने की वजह से किसानों को भरपूर लाभ मिल पाता है
भारतीय कृषि पद्धति को भारत सरकार समुचित रूप से प्रोत्साहन देती है और इसे हर गांव हर जिला पर लागू करती है कृषि  कार्य को व्यापारिक योजना बनाकर इसे किसानों को इस कार्य को करने के लिए प्रोत्साहन देती है तो वह दिन दूर नहीं भारतीय कृषि प्रणाली पूरे विश्व अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकती है भारतीय कृषि प्रणाली हमारे ऋषि-मुनियों की देन है इस प्रणाली को हमें अपने देश में पूरी तरह से लागू करना चाहिए
1 किसान आंदोलन जंगली खेती
2 देसी गाय आधारित खेती भारतीय पद्धति
3 जंगली खेती ऋषि मुनियों की पद्धति
4 देसी खेती की व्यापारिक योजना

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट